Author: Sheersh Khabar

देहरादून। ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2026 भारतवर्ष की राजनीति के लिए उथल-पुथल, महत्वपूर्ण बदलावों और चुनौतियों से भरा रहने का अनुमान है लेकिन यह वर्ष भारत के व्यापक राजनीतिक परिदृश्य एवं नई राजनीतिक चेतना के जागरण का एक हिस्सा भी होगा। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद दैवज्ञ कहते हैं, कि भारतवर्ष की राजनीति के लिए फरवरी 2026 के बाद मंगल और राहु का प्रभाव एक अस्थिर संयोजन बनाता है, जो भारतीय राजनीति में अचानक और तीव्र परिवर्तन ला सकता है, यह चरण देश के लिए एक ‘गहन परीक्षा’ जैसा होगा इसमें महत्वपूर्ण यह भी रहेगा कि लोगों का…

Read More

उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान देहरादून/दिल्ली। देश में पहली बार ऐसा प्रयास किया गया है जिसमें उत्तराखंड राज्य ने अपने पर्यटन पक्ष को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में आगे रख कर पैन-इंडिया एकीकृत रोड शो अभियान की शुरुआत की है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को दिल्ली स्थित एक स्थानीय होटल से में उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पैन-इंडिया द ललित एकीकृत रोड शो की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि…

Read More

लोक संस्कृति के संरक्षण से मजबूत होगी देवभूमि की पहचान : मुख्यमंत्री टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा यूसीसी के तहत पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति…

Read More

दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार देश का आम बजट 2026 पेश करने जा रही है. इसकी तारीख सामने आ गई है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात का जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2026 की शुरुआत बुधवार 28 जनवरी से होगी, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया. उन्होंने कहा कि बजट सत्र 2 चरणों में होगा. पहला फेज 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक होगा. उसके बाद दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. किरेन रिजिजू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारत…

Read More

नई दिल्‍ल( आरएनएस ) । केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। वर्तमान में डीए 58% है, जो इस बढ़ोतरी के बाद 60% के स्तर तक पहुँच सकता है। सरकार इस बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान मार्च-अप्रैल में कर सकती है, और जनवरी से लेकर ऐलान तक का एरियर कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स’ (AICPI-IW) नवंबर 2025 में 148.2 पर पहुँच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.5 अंक अधिक है। जुलाई से…

Read More

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के०जी०बी०वी०) टाईप-I, त्यूनी, विकासखण्ड चकराता में खेल मैदान के समतलीकरण हेतु जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) से कुल रु० 10.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रु० 6.00 लाख की धनराशि निर्गत की है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी के सतत प्रयासों से जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष…

Read More

भारत में डिजाइन की गई पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची है। यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है, 140 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से चलेगी और 20 जनवरी के बाद यात्रियों के लिए नियमित सेवा में शामिल होगी। भारत ने हरित और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। यह ट्रेन 20 जनवरी के बाद नियमित परिचालन के लिए पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। देश में डिजाइन और विकसित की गई यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन मानी जा रही है। रेलवे अधिकारियों…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार 300 के पार दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात को AQI अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत AQI 318 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य दिनों में अब तक का सबसे अधिक स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर है। पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। बोनफायर, वाहनों की संख्या में इजाफा, बारिश न होना और हवा की रफ्तार बेहद कम रहने के कारण प्रदूषण फैल…

Read More

ऋषिकेश, 27 दिसंबर 2025 (आरएनएस)।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार में हुए सशस्त्र हमले के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश में किया जाएगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले हरिद्वार में पुलिस उसे पेशी के लिए अदालत ले जा रही थी, तभी एक पुल के पास नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया…

Read More

बागपत, 27 दिसंबर 2025 (आरएनएस)।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आयोजित देशखाप की विशाल पंचायत में समाज सुधार के नाम पर कई कड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। पंचायत में युवाओं के पहनावे, तकनीक के उपयोग और शादी-विवाह की परंपराओं को लेकर नए सामाजिक नियम तय किए गए, जिन पर क्षेत्र में व्यापक बहस छिड़ गई है। खाप पंचायत का कहना है कि आधुनिकता की दौड़ में सामाजिक मर्यादाएं कमजोर हो रही हैं, जिन्हें बचाने के लिए अनुशासनात्मक कदम जरूरी हो गए हैं। इन निर्णयों में केवल युवतियों ही नहीं, बल्कि युवकों पर भी कई पाबंदियां…

Read More

नई दिल्‍ली (आरएनएस) 27 दिसम्‍बर 2025 ।  देश के बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर बड़े कॉर्पोरेट लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने श्रेय ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के लोन खातों को ‘धोखाधड़ी (Fraud)’ की श्रेणी में डाल दिया है। यह कार्रवाई विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट के बाद की गई है। पीएनबी ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से जानकारी दी कि श्रेय इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड और श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों से जुड़ी संस्थाओं में कुल 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पाई गई है। इसमें से 1,240.94 करोड़…

Read More

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार मुख्यमंत्री आवास पैंली-पैंली बार उत्तराखण्डी गीत का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री ने सभी लोक गायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत जन-जन तक सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पहुंचाएगा। उन्होंने कहा इन गीतों के माध्यम से समाज में  जागरूकता आएगी एवं उत्तराखंड में पहली बार हुए कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने लोक कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति,…

Read More

देहरादून(आरएनएस)। आईओएल स्पोर्ट्स मीट–2025 के अंतर्गत क्रिकेट एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से 23 दिसंबर तक चली, जिसमें ऑर्डिनेंस लेदर फैक्ट्री (ओएलएफ), ऑर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून (ओएफडी), ऑर्डिनेंस केबल फैक्ट्री चंडीगढ़ और आईओएल मुख्यालय की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 दिसंबर को आईओएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) तुषार त्रिपाठी द्वारा किया गया। क्रिकेट मुकाबले राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेले गए, जिसमें शीर्ष दो टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ओएलएफ ने बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑर्डिनेंस केबल फैक्ट्री चंडीगढ़ को…

Read More

नई दिल्ली ,21 दिसंबर (आरएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रक्षा मंत्रालय में तैनात एक आर्मी अधिकारी को रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। CBI  की कार्रवाई के दौरान दिल्ली स्थित उनके आवास से 2.36 करोड़ रुपये नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। तलाशी के दौरान श्रीगंगानगर (राजस्थान) स्थित उनके आवास से 10 लाख रुपये…

Read More

देहरादून (आरएनएस)। राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच यातायात नियमों की अनदेखी अब जाम की बड़ी वजह बनती जा रही है। हालात को काबू में लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने एक अहम और सख्त पहल की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्ताव है कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त सड़कों पर सेना के जवानों को यातायात वार्डन के रूप में तैनात किया जाए, ताकि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में अनुशासन कायम हो सके। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात और आरटीओ…

Read More

नोएडा/गौतमबुद्धनगर। पुष्कर सिंह धामी ने नोएडा में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी नागरिक, कलाकार, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के संरक्षण का सशक्त मंच बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हुए भी उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और पहचान को जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीय है। प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो दूर रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े…

Read More