मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी की पूर्व चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सोमवार 27 अप्रैल को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। देहरादून में शायद यह पहला मौका है जब भीषण गर्मी की चेतावनी के बाद एहतियातन स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
Author: Sheersh Khabar
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इन परीक्षाओं के लिए पूरे साल के भीतर तीन मौके दिए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14,953 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर…
उत्तराखंड बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे शनिवार सुबह 10 बजे रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में घोषित किए गए। रामनगर । उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित किया गया। ये हैं टॉपर हाईस्कूल में एनपी इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है। 12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर…
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल दर्शन प्रक्रिया सरल हुई है, बल्कि मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग…
भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली। बुधवार सुबह पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश यात्रा और देव डोलियां धाम के लिए रवाना हुईं। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा का स्वागत किया। कुबेरजी के विग्रह को बामणी गांव स्थित नंदा देवी मंदिर और उद्धवजी के विग्रह को रावल निवास पर रात्रि भोग लगाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष…
देहरादून : देहरादून से खेल और शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है…उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है…जहां उन्हें कम उम्र से ही प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून सहित प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, तैराकी समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत के स्पोर्ट्स कॉलेजों में भी विशेष खेल सुविधाएं उपलब्ध…
देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी फीस से जहां अभिभावक परेशान हैं। वहीं कांग्रेस भी अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर मंत्री के आवास का किया घेराव महिला कांग्रेस ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस लेने के मामले में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के…
देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित ABDM-Uttarakhand कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “नए भारत की नई उड़ान” के तहत शुरू किया गया Ayushman Bharat Digital Mission आज देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है। यह मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में ABDM के अंतर्गत अब तक 50 करोड़ से अधिक ABHA ID…
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही रिजल्ट की तैयारी तेज हो जाएगी और जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। कॉपियों की जांच प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी और राज्य भर के 29 केंद्रों पर चल रही थी। अधिकांश केंद्रों पर…
देहरादून। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने स्कूलों में मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग के निर्देश दिए। बुधवार को उन्होंने इसके विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। स्कूलों में मोबाइल उपयोग के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। ये मानक स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में डिजिटल अनुशासन को बढ़ावा देना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से समय तो बर्बाद होता ही है। स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभाव भी होते हैं। जैसे आंखों में भी तनाव, नींद में बाधा और शारीरिक गतिविधियों…
टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए…
भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजिमी है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई लोग थकान को मिटाने के लिए पानी की पूरी बोतल एक ही बार में खत्म कर देते हैं। खासकर युवा एक सांस में पूरा पानी पीने की आदत को मजेदार समझते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यह आदत खतरनाक है। वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, हमारा शरीर पानी को धीरे-धीरे अवशोषित करता है। शरीर में मौजूद किडनी का काम खून को साफ करना और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखना होता है। किडनी के अंदर छोटे-छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है। जब…
नईदिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तेजी से बदलती तकनीक को देखते हुए अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पढ़ाया जाएगा। इसका अनावरण बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में किया, जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और सीबीएसई के अध्यक्ष भी मौजूद थे। क्या है ये पाठ्यक्रम? आइए, जानते हैं। इस पाठ्यक्रम में कक्षा 3 से 5 तक के लिए प्रति वर्ष 50 घंटे की सिफारिश की गई है, ताकि स्कूली…
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत माननीय मंत्री सुबोध उनियाल ने आज दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने उपचाराधीन जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मंत्री उनियाल ने अस्पताल के…
परिवहन विभाग की बड़ी योजना: राजपुर-दिलाराम और आशारोड़ी-ISBT में गति सीमा, रंबल स्ट्रिप, रात चेकिंग और वाहन सीज स्पॉट तैयार – सड़कें सुरक्षित बनाने का मजबूत कदम! उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या हर साल बढ़ रही है। परिवहन विभाग अब इस समस्या का जड़ से समाधान निकालने जा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें गति सीमा तय करना, रंबल स्ट्रिप लगाना, APNR कैमरे, वाहन सीजिंग और लाइसेंस रद्द करने तक की सख्त कार्रवाई शामिल है। यह योजना लागू होने के बाद राज्य की सड़कें सुरक्षित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को…
















