ब्रह्मसैन बस अड्डे के नजदीक एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकराकर हादसे का शिकार हुई चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर क्षेत्र से बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, देर रात थाना गोपेश्वर को जिला चिकित्सालय से सूचना प्राप्त हुई कि बस अड्डा ब्रह्मसैन के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई मोटर साइकिल: सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मोटरसाइकिल सवार चारों घायलों को उपचार के लिए जिला…
Author: Sheersh Khabar
देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का रूख कर रहे है. वहीं नए साल के जश्न को लेकर भी पर्यटकों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है ऐसे में उत्तराखंड आने वाले सैलानियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए है, ताकि पर्यटकों को खाने-पानी को लेकर किसी भी तरह की समस्या न हो। उत्तराखंड सरकार जहां एक जहां शीतकालीन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता विक्रान्त मैसी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के…


