नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा। 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी। शुगर की दवाई सस्ती होगीं विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं। सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगे। वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइज…
Author: Sheersh Khabar
देहरादून। ट्रियो कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम पावर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों को उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट क्रिकेट देखने को मिला। एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई ट्रॉफी चैंपियन बनने के बाद पावर पैंथर्स की टीम ने मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर ट्रियो कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई…
देहरादून। उत्तराखंड में फिल्माई गई सनी दओल अभिनीत फिल्म बॉर्डर-2 शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दून के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न शोर में भीड़ उमड़ी रही। कई शो हाउसफुल रहे। फिल्म देखने के बाद बाहर भी दर्शकों के देशभक्ति का पूरा जज्बा नजर आया। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से सिनेमाघर परिसर गूंज उठे। दर्शकों ने युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश वाली फिल्म बताया। शुक्रवार वर्षा के बाद भी सुबह नौ बजे से लेकर रात तक देहरादून के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लोगों…
शिमला (आरएनएस)। करीब तीन महीने से सूखे जैसे हालात झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में रात से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, डलहौजी, कल्पा और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में भारी हिमपात हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी के साथ तेज हवाओं और बर्फीले तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर सड़कें…
Chamoli: उत्तराखंड के पंच केदारों में शामिल चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की गई। शुक्रवार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन गोपीनाथ मंदिर में ब्राह्मणों ने हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर तिथि घोषित की। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में भगवान शिव के…
बदरीनाथ धाम से बड़ी धार्मिक सूचना भू-वैकुंठ के स्वामी भगवान श्री बद्री विशाल जी के कपाट वर्ष 2026 में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट उद्घाटन के साथ ही बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही भगवान श्री बद्री विशाल जी के नित्य अभिषेक एवं महा अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को गाडू घड़ा में पिरोने का पावन मुहूर्त 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परंपरा सदियों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…
देहरादून। एशिया की सबसे कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल नंदा राजजात को लेकर चल रहा विवाद और संशय अब समाप्त हो गया है। यात्रा को एक साल के लिए स्थगित करने की घोषणा के बाद पैदा हुई असमंजस की स्थिति पर सोमवार को 484 गांवों की महापंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया कि नंदा राजजात यात्रा इसी साल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही निकाली जाएगी। हिमालय का महाकुंभ कही जाने वाली नंदा राजजात यात्रा मां नंदा देवी के सम्मान में हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। करीब 280 किलोमीटर लंबी…
चमोली। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा वर्ष 2026 में आयोजित नहीं की जाएगी। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस पदयात्रा को अगले वर्ष 2027 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नंदा देवी राजजात यात्रा को उसकी कठिनता, लंबाई और आध्यात्मिक महत्व के कारण ‘हिमालय का महाकुंभ’ भी कहा जाता है। नंदा देवी राजजात यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश कुंवर और महासचिव भुवन नौटियाल ने यात्रा स्थगित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां तय समय पर पूरी नहीं हो सकीं। समिति ने सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकाला…
नंदा राजजात हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाली सबसे लंबी पैदल यात्रा है। 280 किमी लंबी यह यात्रा 20 दिन चलनी थी। लेकिन अब समिति का कहना है कि यह जात इस वर्ष नहीं हो सकेगी। उत्तराखंड का हिमालयी महाकुंभ नंदा देवी राजजात अब इस वर्ष नहीं होगी। श्रीनंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुंवर ने प्रेसवार्ता में कहा कि हिमालयी क्षेत्र में काम पूरे नहीं हो पाए हैं। इसलिए इस राजजात अब 2027 में होगी।
उत्तराखंड…रील और ब्लॉग बनाने के दौरान धार्मिक स्थलों पर हो रहे विवाद के मामलों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने अहम निर्देश दिए हैं.चारधाम यात्रा के दौरान मोबाइल फोन से रील और ब्लॉग बनाने के बढ़ते चलन पर अब रोक लगानें लिए अब प्रशासन नें सख्त कदम उठाए हैं. चारधाम की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भीतर अब श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जानें पर रोक लगा दी हैं.श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के फोन सुरक्षित रखने के…
देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगी रोक का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जैसे मक्का-मदीना में नियमों का पालन होता है, वैसे ही सनातन परंपराओं और पुरोहितों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। कुंभ में प्रवेश पर तकरार: महेंद्र भट्ट ने कहा, कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर आपत्ति जताना कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति है। मक्का-मदीना का तर्क: भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जब मक्का-मदीना में गैर-मुस्लिम वर्जित हैं, तो कुंभ के नियमों से दिक्कत क्यों? सुखवंत…
हरिद्वार । सनातन आस्था के प्रमुख तीर्थ हरकी पैड़ी की पवित्रता और मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए श्री गंगा सभा ने सख्त रुख अपनाया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र के 10 से अधिक स्थलों पर अहिन्दू प्रवेश निषेध क्षेत्र के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना, फिल्मी गीतों पर रील बनाना अथवा किसी भी प्रकार का फिल्मांकन पूर्णत प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई सामग्री यदि इंटरनेट मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध श्री गंगा सभा की ओर…
अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की देव डोली स्टेडियम मार्ग पर बने गेट के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। डोली के रुकने से केदारनाथ हाईवे पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा, देर शाम देव डोली नाराज होकर मंदिर वापस लौट गई। देहरादून: उत्तराखंड की भूमि को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां की धरती पर हर जगह देवताओं का वास है। लेकिन आज के समय में लोग शायद ये बात भूल चुके हैं? इसलिए तो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में स्थित मैदान “जिसे अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की तप भूमि कहा जाता है” को यहां के नेताओं…
अशोक मिश्रा लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की इस घटना को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी को सूचना मिली थी कि…
हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात योजना बनाई है। भारी वाहनों की एंट्री रोकने और पार्किंग/रूट व्यवस्था के पालन से जाम और असुविधा को कम किया जाएगा। हरिद्वार: लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंधन योजना बनाई है। इसके तहत स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था…
टिहरी गढ़वाल के होनहार क्रिकेटर आयुष बडोनी को भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दिया है। टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले के होनहार क्रिकेटर आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में मौका मिला है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। Team India Includes Ayush Badoni for New Zealand Match आपको बता दें कि आयुष बडोनी टिहरी गढ़वाल जिले…















