सौरमंडल में गठित सरकार का पृथ्वी मंडल पर पड़ेगा पूरा असर: आचार्य दैवज्ञ देहरादून। सौरमंडल में नवग्रहों का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है, जिसमें देवगुरु बृहस्पति राजा एवं सेनापति मंगल मंत्री पद पर निर्वाचित हुए है। चुनाव के साक्षी बनकर सौरमंडल से लौटे उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ ने बताया कि 23 फरवरी से सौरमंडल में वार्षिक चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई थी जिसमें युवराज बुद्ध को चुनाव अधिकारी बनाया गया था इस श्रृंखला में सौरमंडल में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है, और देवताओं के गुरु बृहस्पति को…
Author: Sheersh Khabar
देहरादून/हल्द्वानी उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बॉन्डधारी डॉक्टर्स के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले कुल 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 49 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ (पीजी) डॉक्टर शामिल हैं। सरकार के अनुसार, इन डॉक्टरों को अनिवार्य सेवा के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित अवधि (3 से 5 साल) सेवा देना अनिवार्य था। बांड की शर्तों के अनुसार, पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि डॉक्टर सरकारी सेवा…
संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया…
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य…
Uttarakhand Budget 2026-27 : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुतीकरण एक ही दिन संपन्न हुए। सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के संबोधन के बाद दोपहर 3 बजे सीएम धामी ने बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस बजट को SANTULAN (संतुलन) (समावेशी विकास, आत्मनिर्भर, नई सोच, तीव्र विकास,…
उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम और…
Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना. शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी…
देहरादून: 04 मार्च 2026। होली पर्व के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून की इमरजेंसी सेवाएं पूर्ण रूप से सक्रिय रहीं। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य प्रो० डॉ० गीता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे से 05 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे तक अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 610 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 44 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में आए मामलों में सड़क दुर्घटना (RTA) के 47, मारपीट (Assault) के 26, स्वयं गिरकर घायल होने के 123 तथा अन्य कारणों से 370…
देहरादून। अर्बन कोआपरेटिव बैंक का ऋण घोटाला अब सार्वजनिक हो गया है। हालांकि, यह सब तब हुआ, जब बैंक की वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो गई और आरबीआइ को हस्तक्षेप करना पड़ा। बैंक के हालत के लिए कहीं न कहीं चेयरमैन और सचिव की अनदेखी को भी माना गया। इस संबंध में खाताधारकों ने खुलकर आरोप लगाए हैं। बावजूद इसके मौजूदा प्रबंधन आरोपों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। चेयरमैन मयंक ममगाईं का कहना है कि घोटाला वर्ष 2013-14 में किया गया और इसके लिए पूर्व सचिव और तत्कालीन अधिकारी जिम्मेदार हैं। बैंक के मौजूदा सचिव बीरबल के अनुसार, मुख्य रूप से…
देहरादून। दूसरे राज्यों से एनओसी लेकर यात्री वाहन देहरादून में पंजीकृत कराने वाले वाहन स्वामियों को अब पुलिस सत्यापन अनिवार्य कराना होगा। उनके मूल पते या किरायानामे का पुलिस से सत्यापन हुए बिना वाहनों के देहरादून संभाग में पंजीयन पर आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने रोक लगा दी है।आरटीओ के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ऐसे कुछ संदिग्ध मामले पकड़ में आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आरटीओ ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए साफ कहा कि 12 सीटर से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहनों के पंजीकरण और परमिट से जुड़े सभी कार्य अब केवल पूर्ण दस्तावेज…
रुद्रप्रयाग। शिव के भक्तों का इतंजार खत्म हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को प्रात: आठ बजे खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तिथि विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित हो चुकी हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे। बदरी-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पाण ने बताया कि भगवान की पंचमुखी डोली के प्रस्थान की तारीख…
देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही प्राइवेट टैक्सी कंपनियों ओला और उबर को टक्कर देने के लिए ‘भारत टैक्सी सेवा’ शुरू की जाएगी। यह सेवा सहकारी मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें टैक्सी चालक सिर्फ ड्राइवर नहीं बल्कि अपने वाहन के पूर्ण स्वामी होंगे। इस योजना की घोषणा पहले ही केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कर चुके हैं और अब इसे उत्तराखंड में लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इस योजना का मकसद बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित पूंजी निर्माण करना नहीं है, बल्कि टैक्सी चालकों यानी ‘सारथियों’…
देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को एक नई और सशक्त दिशा देते हुए राज्य में जल्द ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है. इस पहल की शुरुआत देश स्तर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ओर से भारत टैक्सी सेवा से ही गई है, जिसका केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बीते दिन नई दिल्ली में शुभारंभ कर दिया है. इसी क्रम में उत्तराखंड में भी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने सहकारिता के तहत नई पहल करते हुए भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ किया है, जिसमें टैक्सी…
देहरादून। उत्तराखंड में अब पांच बार से ज्यादा चालान कटा तो चालक का लाइसेंस रद्द हो जाएगा। वहीं, परिवहन विभाग अब चालान न भुगतने वाले डिफॉल्टर की सूची तैयार करेगा, जिनके वाहन पुलिस जब्त भी कर सकेगी। केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियम उत्तराखंड में भी लागू हो गए हैं। संशोधित नियमों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति एक जनवरी 2026 से 31 दिसंबर तक एक वर्ष की अवधि के भीतर पांच या अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो इसे एक गंभीर श्रेणी के अपराध के रूप में दर्ज किया जाएगा। अगर पांच या अधिक बार चालान…
मसूरी को जाम से मिलेगी बड़ी राहत देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या जल्द इतिहास बनने जा रही है। देहरादून से मसूरी के बीच बनने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग के एलाइनमेंट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंजूरी दे दी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट पूरी होने के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह परियोजना मसूरी के ट्रैफिक इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव साबित होगी। सुरंगों के जरिए न सिर्फ सफर तेज…
हल्द्वानी: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के दिग्गज तेज-मध्यम गति के स्विंग गेंदबाज इरफान पठान और प्रवीण कुमार एक बार फिर मैदान पर अपने अंदाज़ में नजर आएंगे। यह रोमांचक मुकाबला हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, गौलापार स्थित क्रिकेट मैदान में होने वाली Epic Victory Cricket League में देखने को मिलेगा। Epic Victory Cricket League 2026 Epic Victory Cricket League 2026 पहले 1 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 3 फरवरी से शुरू होगी। इसका पहला मुकाबला (3 फरवरी, शाम) को उत्तराखंड सोल्जर बनाम दिल्ली नाइट के बीच होगा। इस मैच में इरफान पठान…















