Close Menu
Sheersh KhabarSheersh Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
    • उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर
    • उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
    • केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू, दर्शन हुए आसान और व्यवस्थित
    • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले: 6:15 बजे से शुरू हुई चारधाम यात्रा, भक्तों की उमड़ी आस्था
    • उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
    • UK Board Result Update: मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट की तैयारी शुरू
    • देहरादून: छात्रों के मोबाइल उपयोग पर कड़े दिशा-निर्देश लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Sheersh KhabarSheersh Khabar
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Sheersh KhabarSheersh Khabar
    Home»अपराध»पल पल मौत की ओर बढ़ रहे हैं दूनवासी
    अपराध

    पल पल मौत की ओर बढ़ रहे हैं दूनवासी

    Sheersh KhabarBy Sheersh KhabarJanuary 1, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। राजधानी देहरादून में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार 300 के पार दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात को AQI अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत AQI 318 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य दिनों में अब तक का सबसे अधिक स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर है।
    पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। बोनफायर, वाहनों की संख्या में इजाफा, बारिश न होना और हवा की रफ्तार बेहद कम रहने के कारण प्रदूषण फैल नहीं पा रहा, जिससे हालात और बिगड़ गए।
    हवा ठहरी, प्रदूषण जमा हुआ
    दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय श्रीधर के अनुसार ठंड और हवा न चलने की वजह से प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे हैं। पीएम-10 और पीएम-2.5 जैसे सूक्ष्म कणों का घनत्व बढ़ने से AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे से AQI तेजी से बढ़ना शुरू हुआ, जो रात करीब 12 बजे 385 तक पहुंच गया और सुबह साढ़े पांच बजे तक 300 से ऊपर बना रहा। यह पहली बार है जब पूरी रात AQI इतने लंबे समय तक खतरनाक स्तर पर रहा। इससे पहले दीवाली की रात में भी 12 घंटे तक AQI 300 के पार नहीं गया था।
    मौसम बदलेगा तो मिल सकती है राहत
    मौसम विज्ञान केंद्र ने एक और दो जनवरी को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
    तापमान में तेज गिरावट
    साल 2025 के आखिरी दिन देहरादून में बादलों का डेरा रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली और तापमान में 9.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर 13.4 डिग्री रह गया। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए हुए हैं और ठंड बढ़ी है।
    मसूरी में बढ़ी ठिठुरन
    मसूरी में भी ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। काले बादलों और सर्द हवाओं के कारण माल रोड समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या कम रही। कई पर्यटक गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए।

    पिछले दिनों का AQI स्तर
    तारीख AQI
    30 दिसंबर 359
    29 दिसंबर 341
    28 दिसंबर 340
    27 दिसंबर 336
    26 दिसंबर 308
    25 दिसंबर 305

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Sheersh Khabar
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 2026 उत्तराखंड By Sheersh Khabar1 Min Read5
    Read More

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026 उत्तराखंड By Sheersh Khabar1 Min Read0
    Read More

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 2026 देहरादून By Sheersh Khabar2 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 20265

    इस साल नहीं होगा अब ‘हिमालय का महाकुंभ’ नंदा देवी राजजात यात्रा

    January 18, 20262

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 20261

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261
    Weather
    हमारे बारे में

    Sheersh Khabar is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@sheershkhabar.com

    एक्सक्लूसिव

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 2026
    एडीटर स्पेशल

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261

    देहरादून में ट्रैफिक पर सख्ती: APNR कैमरे से होगी ओवरस्पीडिंग की निगरानी

    March 22, 20260

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20260
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Sheersh Khabar. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?