Close Menu
Sheersh KhabarSheersh Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
    • उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर
    • उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
    • केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू, दर्शन हुए आसान और व्यवस्थित
    • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले: 6:15 बजे से शुरू हुई चारधाम यात्रा, भक्तों की उमड़ी आस्था
    • उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
    • UK Board Result Update: मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट की तैयारी शुरू
    • देहरादून: छात्रों के मोबाइल उपयोग पर कड़े दिशा-निर्देश लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Sheersh KhabarSheersh Khabar
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Sheersh KhabarSheersh Khabar
    Home»अपराध»माफिया डॉन विनय त्यागी की AIIMS ऋषिकेश में मौत
    अपराध

    माफिया डॉन विनय त्यागी की AIIMS ऋषिकेश में मौत

    Sheersh KhabarBy Sheersh KhabarDecember 27, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    ऋषिकेश, 27 दिसंबर 2025 (आरएनएस)।
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार में हुए सशस्त्र हमले के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश में किया जाएगा।

    गौरतलब है कि तीन दिन पहले हरिद्वार में पुलिस उसे पेशी के लिए अदालत ले जा रही थी, तभी एक पुल के पास नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में ही बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने के दृश्य सामने आए थे। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था, जहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था। विनय त्यागी का आपराधिक नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ बताया जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण, हथियार तस्करी समेत करीब 57 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय तक अलग-अलग राज्यों में छिपकर पुलिस से बचता रहा। बताया जाता है कि कम उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले विनय त्यागी ने धीरे-धीरे अपना गिरोह खड़ा किया और अंतरराज्यीय स्तर पर हथियारों की आपूर्ति में भी उसकी संलिप्तता रही। उसके गिरोह में दो दर्जन से अधिक सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं।  विनय त्यागी की मौत के बाद उसके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन सीमा त्यागी ने दावा किया कि पेशी के दौरान हुआ हमला एक सुनियोजित साजिश थी और पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई, जिससे विनय को बचाया नहीं जा सका। परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Sheersh Khabar
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 2026 उत्तराखंड By Sheersh Khabar1 Min Read5
    Read More

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026 उत्तराखंड By Sheersh Khabar1 Min Read0
    Read More

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 2026 देहरादून By Sheersh Khabar2 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 20265

    इस साल नहीं होगा अब ‘हिमालय का महाकुंभ’ नंदा देवी राजजात यात्रा

    January 18, 20262

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 20261

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261
    Weather
    हमारे बारे में

    Sheersh Khabar is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@sheershkhabar.com

    एक्सक्लूसिव

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 2026
    एडीटर स्पेशल

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261

    देहरादून में ट्रैफिक पर सख्ती: APNR कैमरे से होगी ओवरस्पीडिंग की निगरानी

    March 22, 20260

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20260
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Sheersh Khabar. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?