Close Menu
Sheersh KhabarSheersh Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
    • उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर
    • उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
    • केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू, दर्शन हुए आसान और व्यवस्थित
    • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले: 6:15 बजे से शुरू हुई चारधाम यात्रा, भक्तों की उमड़ी आस्था
    • उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
    • UK Board Result Update: मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट की तैयारी शुरू
    • देहरादून: छात्रों के मोबाइल उपयोग पर कड़े दिशा-निर्देश लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, June 10
    Sheersh KhabarSheersh Khabar
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Sheersh KhabarSheersh Khabar
    Home»पर्यटन»उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
    पर्यटन

    उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज

    Sheersh KhabarBy Sheersh KhabarJanuary 10, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान

    देहरादून/दिल्ली। देश में पहली बार ऐसा प्रयास किया गया है जिसमें उत्तराखंड राज्य ने अपने पर्यटन पक्ष को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में आगे रख कर पैन-इंडिया एकीकृत रोड शो अभियान की शुरुआत की है।

    उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को दिल्ली स्थित एक स्थानीय होटल से में उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पैन-इंडिया द ललित एकीकृत रोड शो की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के ट्रैवल ट्रेड और पर्यटन उद्योग को राज्य के एडवेंचर, विंटर, वेलनेस, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों से जोड़ना है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को सालभर के 365-दिवसीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

    पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने राज्य की व्यापक पर्यटन नीति, नयी संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को स्थापित करने की प्रतिबद्धता साझा करते हुए उत्तराखण्ड को भविष्य के Wedding Destination, Spiritual Mega Circuit तथा International Tourism Gateway के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर भी रोशनी डाली गई। उन्होंने कहा कि यह रोड शो श्रृंखला राज्य में पर्यटन निवेश, उद्योग सहयोग और पर्यटन आगमन को कई गुना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। देश के अनेक शहरों में इसी प्रकार की सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित होंगी। हमारी प्राथमिकता उत्तराखंड को शीतकालीन पर्यटन का राष्ट्रीय केंद्र बनाना है जहाँ पर्यटक स्कीइंग, स्नों ट्रैकिंग और विंटर फेस्टिवल्स का आनंद ले सकें।

    श्री महाराज ने कहा कि हम जोशीमठ, औली और पांडुकेश्वर जैसे स्थलों को विंटर चारधाम व Sunshine Tourism के रूप में विकसित कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को वर्षभर दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूति मिल सके। धारचूला से नेलांग घाटी तक Snow Leopard Sighting और नीति घाटी में Ultra Run जैसे कार्यक्रम उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देंगे। हम पर्यटन क्षेत्र के साझेदारों-टूर ऑपरेटर, होटल और एडवेंचर विशेषज्ञों के साथ मिलकर नए उत्पाद, नए पैकेज और नई संभावनाएँ विकसित करेंगे। हमारा उद्देश्य उत्तराखंड को ‘हर मौसम, हर यात्री के लिए’ भारत का प्रमुख पर्यटन राज्य बनाना। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गबर्याल ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड को Tourism Capital of India बनाने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य को Year-Round Destination के रूप में स्थापित करने के विज़न को ज़मीनी रूप देने का निर्णायक कदम है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली रोड शो ने न सिर्फ पर्यटन समुदाय को उत्साहित किया, बल्कि यह प्रमाणित किया कि उत्तराखण्ड अब भारत का उभरता हुआ सबसे गतिशील, सुरक्षित, विविध और निवेश-सक्षम पर्यटन राज्य है।

    उत्तराखंड टूरिज्म रोड़ शो कार्यक्रम में उत्तराखंड तथा दिल्ली एनसीआर के 250 से ज्यादा इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर ने प्रतिभाग किया। यह आयोजन आने वाले महीनों में देश के प्रमुख महानगरों में भी आयोजित किए जाएंगे। रोड शो में प्रश्नोत्तर सत्र, बी2बी मीटिंग्स, नेटवर्किंग लंच, वन-टू-वन बिज़नेस एंगेजमेंट्स आयोजित हुए, जिनमें दिल्ली-एनसीआर के टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, होटल समूहों और एडवेंचर संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्योग ने भी उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अगली बड़ी सफलता कहानी के रूप में देखने की आकांक्षा व्यक्त की।

    पर्यटन सचिव धीराज सिंह गबर्याल, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला, गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक, विशाल मिश्रा, कुमाऊँ मंडल विकास निगम प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, पद्मश्री अजीत बजाज, तरूण थियो, करण, अभिषेक अहलूवालिया सहित अनेक विभागीय अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और देश के प्रमुख टूर व ट्रैवल ऑपरेटर मौजूद रहे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Sheersh Khabar
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 2026 उत्तराखंड By Sheersh Khabar1 Min Read5
    Read More

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026 उत्तराखंड By Sheersh Khabar1 Min Read0
    Read More

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 2026 देहरादून By Sheersh Khabar2 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 20265

    इस साल नहीं होगा अब ‘हिमालय का महाकुंभ’ नंदा देवी राजजात यात्रा

    January 18, 20262

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 20261

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261
    Weather
    हमारे बारे में

    Sheersh Khabar is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@sheershkhabar.com

    एक्सक्लूसिव

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    April 25, 2026
    एडीटर स्पेशल

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261

    देहरादून में ट्रैफिक पर सख्ती: APNR कैमरे से होगी ओवरस्पीडिंग की निगरानी

    March 22, 20260

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20260
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Sheersh Khabar. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?